फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flaws found in Agriculture Minister's inspection, salaries of 24 class IV employees disrupted

Kushinagar News: कृषि मंत्री के निरीक्षण में मिली खामी, 24 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन बाधित

Thu, 17 Nov 2022 04:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 04:00 PM IST
सार

केंद्र प्रभारी से पूछताछ के बाद सफाई में लापरवाही की वजह से 24 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अगले आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। किसानों की मांग पर उन्होंने शीघ्र ही एडिशनल निदेशक की तैनाती का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Flaws found in Agriculture Minister's inspection, salaries of 24 class IV employees disrupted
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देर रात बभनौली स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र व सरगटिया स्थित कृष? - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार की देर रात गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र व भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान बभनौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले गन्ना अनुसंधान संस्थान को देखा और वहां परिसर में गंदगी देखकर काफी नाराज हुए।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र प्रभारी से पूछताछ के बाद सफाई में लापरवाही की वजह से 24 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अगले आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। किसानों की मांग पर उन्होंने शीघ्र ही एडिशनल निदेशक की तैनाती का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शासन से दो करोड़ रुपये का बजट गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान संस्थान के कायाकल्प के लिए जारी हुआ था, लेकिन इस धन का सही उपयोग नहीं किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का जायजा लिया। केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक राय और डॉ. विकास सिंह ने जानकारी लेते हुए वहां की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ माहेश्वर प्रताप शाही व गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. कमल किशोर साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed