{"_id":"662d6e75c480a571240973cd","slug":"five-vehicles-of-sp-candidate-seized-in-violation-of-code-of-conduct-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116045-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आचार संहिता के उल्लंघन में सपा प्रत्याशी की पांच गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आचार संहिता के उल्लंघन में सपा प्रत्याशी की पांच गाड़ियां सीज
Sun, 28 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। आदर्श चुनाव आचार संहिता का निर्वाचन विभाग जिले में कड़ाई से पालन करा रहे हैं। आदेश के अनुपालन के क्रम में उड़नदस्ता की टीमें भी सक्रिय हो गईं हैं। शनिवार को कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजय सिंह उर्फ पिंटू की पांच गाड़ियों को प्रशासन ने सीज कर दिया। इन गाड़ियों पर झंडा और स्टीकर लगा हुआ पाया गया। जबकि इन गाड़ियों की अनुमति नहीं दी गई थी।
एसडीएम व्यास नारायण उमराव व कोतवाली पुलिस ने सपा प्रत्याशी की पांच गाड़ियों को सीज किया। इन गाड़ियों में प्रचार सामग्री व झंडा तथा स्टीकर पाया गया। आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन क्रम में यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने जब सपा नेता के काफिला में चल रहे वाहनों को रोका तो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। लेकिन पुलिस के तेवर के सामने कार्यकर्ता बैकफुट पर आ गए। सभी गाड़ियां बिना अनुमति के ही काफिले भी घूम रही थीं। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में चुनाव आचार सहिता की पहली कार्रवाई प्रशासन की ओर से की गई है।