फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five times occupied by independents

Kushinagar News: नगर पंचायत के अध्यक्ष की सीट पर पांच बार रहा निर्दलीयों का कब्जा

Thu, 27 Apr 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Five times occupied by independents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत में अब तक हुए छह चुनावों में पांच बार निर्दलीयों का कब्जा रहा है। एक बार सपा को जीत मिली है। इस नगर पंचायत में वर्ष 1988 से निकाय चुनाव हो रहे हैं। इस बार का समीकरण बदला हुआ है और चुनाव परिणाम के बाद ही यह तय होगा कि मतदाता किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधते हैं।
सेवरही नगर पंचायत का गठन 24 जुलाई 1971 को हुआ था, लेकिन 17 साल तक एसडीएम की देखरेख में कार्य चलता रहा। पहला चुनाव वर्ष 1988 में हुआ, जिसमें निर्दल प्रत्याशी के रूप में फेकू प्रसाद केशरी अध्यक्ष चुने गए थे। यह सिलसिला 2000 तक जारी रहा। 1995 में निर्दल प्रत्याशी के रूप में शैल देवी और 2000 में निर्दल प्रत्याशी के रूप में त्रिभुवन जायसवाल विजयी रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में यह सीट सपा की झोली में चई गई और त्रिभुवन जायसवाल ने अपनी दूसरी जीत सपा प्रत्याशी के रूप में हासिल की। उसके बाद वर्ष 2012 और 2017 के चुनाव में इस सीट पर निर्दल प्रत्याशी के रूप में श्यामसुंदर विश्वकर्मा लगातार दो बार जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही अध्यक्ष पद की सीट अब तक पांच बार निर्दलीयों तो एक बार सपा के कब्जे में रही है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सोनिया जायसवाल, निर्दल से संध्या विश्वकर्मा, सपा से सोनम देवी, बसपा से अमीना खातून, निर्दल से सुभावती देवी, शहजादी खातून, विनीता देवी, मधु देवी, नूरतारा खातून को मिलाकर कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

हर कोई जीत के दावे के साथ प्रचार प्रसार में लगा है। लोगों का कहना है कि इस बार के चुनाव का समीकरण बदला हुआ है और समर्थकों को छोड़कर आम मतदाता चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed