फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five thieves arrested, truck loaded with tyres recovered

Kushinagar News: पांच चोर गिरफ्तार, टायर लदा ट्रक बरामद

Thu, 29 May 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five thieves arrested, truck loaded with tyres recovered
रामकोला। नगर के वार्ड नंबर बारह में 26 मई की रात में चोरों ने सड़क के किनारे एक व्यक्ति के पंक्चर बनाने वाली दुकान से पुराने टायर व रीम चुरा लिया था। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो इसमें शामिल पांच चोरों को सामान सहित व चोरी गए ट्रक को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन

रामकोला नगर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले बाबूलाल गुप्ता की रामकोला-पडरौना मार्ग पर मथुरा नगर में पंक्चर की दुकान है। इसके बाहर रखे हुए पुराने टायर व रिम को चोरों ने चुरा लिया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। रामकोला के एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी के बाद रामकोला पुलिस मेहंदी गंज के समीप एक ट्रक खड़ी देख शक होने पर ट्रक को चेक किया तो उसमें पुरानी टायर रखे गए थे। इसमें दो नाबालिग सहित पांच लोग बैठे थे। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सड़क के किनारे पंचर बनाने वाले दुकानों पर रखे गए पुराने टायर व रिम को वे लोग चुरा कर बिहार में बेचते हैं। इससे अच्छा फायदा हो जाता है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुराने टायर रिम के अलावा ट्रक भी मिला है, जिस पर चोरी का सामान लदा था।
विज्ञापन

पकडे गए आरोपियों में गंगा कुशवाहा निवासी बेलवा आलम दास थाना चौराखास, हरेंद्र भारती निवासी हरिहरपुर थाना तमकुही राज, विकास मद्धेशिया निवासी लगवा बाजार थाना तमकुहीराज तथा दो नाबालिग हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेजवा दिया, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed