{"_id":"648f573cbc25d69d6f0b4204","slug":"five-shops-burnt-due-to-fire-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-234-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग लगने से पांच दुकानें जलीं, बुझाते समय दो किशोर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग लगने से पांच दुकानें जलीं, बुझाते समय दो किशोर झुलसे
Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बबुइया हरपुर गांव के पास स्थित विश्वकर्मा चौराहे पर लगी थी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर गांव के पास स्थित विश्वकर्मा चौराहे पर रविवार की भोर में किसी वजह से आग लगने से पांच दुकानें जल गईं। आग की चपेट में आए तीन रसोई गैस सिलिंडर फट गए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। उसे बुझाते समय दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। एक किशोर छत से गिरकर घायल हो गया। तीनों घायलों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकान के पास लगे सीसीटीवी में दो लोग बाइक से आते-जाते दिख रहे हैं। अग्निपीड़ितों ने किसी पर आग लगाने की आशंका जताई है। हालांकि, पीड़ितों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विश्वकर्मा चौराहे पर देसी शराब की दुकान के पास छह लोगों की दुकानें हैं। रविवार की भोर में करीब तीन बजे मुकेश कुशवाहा की दुकान में किसी वजह से आग लग गई। आग लगने की जानकारी लोगों को होती, उससे पहले बगल के गोरख कुशवाहा, रामप्यारे कुशवाहा, नथुनी चौरसिया, पप्पू चौरसिया और मुन्ना की दुकान भी आग की चपेट में आकर जलने लगीं। दुकान में रखे तीन रसोई गैस सिलिंडर में आग पकड़ लिया, जिससे तेज आवाज के साथ फट गए।
आग लगने का शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय 15 वर्षीय राजा कुशवाहा व 19 वर्षीय अनीश झुलस गए। 14 वर्षीय अरबाज छत से गिरकर घायल हो गया। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। 40 वर्षीय लल्लन कुशवाहा को इलाज के बाद जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से सुरेंद्र यादव की बाइकजल गई। सर्वाधिक नुकसान रामप्यारे कुशवाहा का हुआ है। इनका सीमेंट का जंगला बनाने की मशीनें जल गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी जांच की। अग्निपीड़ित अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगा रहे थे।