फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five people will be awarded the Merchant Ratna

उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर जोर

Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five people will be awarded the Merchant Ratna
पांच लोग होंगे व्यापारी रत्न से सम्मानित
विज्ञापन

संगठन के जिला कार्यालय में हुई व्यापारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। बैठक में तीन सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि तीन सितंबर को संगठन की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी दिवस व सम्मान समारोह में जिले के पांच व्यापारियों को व्यापारी रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी जायसवाल, वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डॉक्टर सुनील कुमार एवं डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार अतिथि के रूप पर उपस्थित रहेंगे। इसके बाद उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जिला महामंत्री आशीष खेतान, विपिन जायसवाल, अभय अग्रवाल, अजय कुमार, राजन रौनियार, विनम्र कसौधन, अनुराग खेतान, बिट्टू सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed