फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five people from the district trapped in Libya reached Delhi

लीबिया में फंसे जिले के पांच लोग आज पहुंचेंगे दिल्ली

Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five people from the district trapped in Libya reached Delhi
लीबिया में फंसे जिले के पांच लोग पहुंचे दिल्ली
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय मदद समूह का प्रयास लाया रंग
दुदही(कुशीनगर)। लीबिया में फंसे 27 लोगों में से जिले के पांच लोग शुक्रवार रात करीब आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। ये लोग वहां करीब एक वर्ष से फंसे थे। ऐसा प्रवासी भारतीय मदद समूह के प्रयास से संभव हुआ है।
‘अमर उजाला’ ने 25 नवंबर को लीबिया में फंसे 27 लोगों की खबर को प्रकाशित किया था। इस खबर को लोगों ने ट्वीट किया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी विदेश मंत्रालय को पत्र लिखने के साथ ट्वीट कर वतन वापस बुलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले के मुड़िला हरपुर निवासी मंजय, सिधावे निवासी प्रेम प्रकाश यादव, तमकुहीराज निवासी कलामुद्दीन, महुआडीह बैदौली निवासी अशोक साहनी व सतीश निषाद, देवरिया जिले के बागा छापर निवासी विनोद पांडेय, कुबार टोला निवासी अजय निषाद, पथरहा निवासी सुनील यादव, बघौचघाट निवासी पंकज यादव, छितही बाजार निवासी रमेश कुमार, आजमगढ़ जिले के रसूलपुर निवासी धर्मेंद्र कन्नौजिया, गोरखपुर के शैलेश यादव, मकामपुर के राजेश सोनकर, बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कालीछापर निवासी प्रिंस सिंह सहित 27 लोग दुबई गए थे, जहां उन्हें कोई काम नहीं मिला। इन्हें दुबई से लीबिया भिजवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय मदद समूह के सदस्य अरविंद सागर, छोटेलाल यादव व विजय मद्धेशिया ने बताया कि फंसे 27 में से 10 लोग देश वापस आ रहे हैं। इनमें विनोद पांडेय, जयनाथ, गनी अंसारी, सतीश, राजेश, विजय बहादुर, नीबू ,कलामुदिन, रुदल, मंसरीफ बृहस्पतिवार को लीबिया के कैरा इंटरनेशल एयरपोर्ट से दोहा कतर के लिए उड़ान भरी थी। ये दोहा कतर से शुक्रवार रात करीब आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed