फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   five people burnt huts

पांच लोगों की झोपड़ियां जलीं

Fri, 26 Jan 2018 12:29 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 26 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
five people burnt huts
सूचना पर पहुंचे विधायक। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो

विज्ञापन
दुदही। कुश्‍ाीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी में बुधवार की रात आग लगने से पांच लोगों की झोपड़ियां जल गईं। एक झोपड़ी में रखे 95 हजार रुपये नकद जल गए। इसके अलावा छह बकरियां भी झुलस गईं। 


शाहपुर खलवा पट्टी निवासी नरेश के घर में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की चपेट में जगदीश, द्वारिका, राजेश व मोतीलाल की झोपड़ियां भी आ गईं। इन झोपड़ियों में रह रहे लोगों ने किसी तरह से बाहर निकलकर जान बचाई। नरेश की पत्नी दो बच्चों की लेकर तो बाहर निकल गई लेकिन सात वर्षीय राजा घर में रह गया। वह डरकर तख्त के नीचे छिप गया। लोगों ने किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से नरेश की दो व जगदीश की चार बकरियां झुलस गईं। राजेश की झोपड़ी में रखे 95 हजार रुपये नकद तथा अनाज, गहने, कपड़े आदि जल गए। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश चौहान ने राजस्व कर्मियों को इसकी जानकारी दी। राजस्व निरीक्षक बीरन प्रसाद व लेखपाल लियाकत अंसारी ने सुबह गांव में पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed