{"_id":"621e649e33412d380068cda6","slug":"five-models-and-seven-pink-booths-will-be-built-in-the-district-kushinagar-news-gkp4286063161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच मॉडल और सात पिंक बूथ बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच मॉडल और सात पिंक बूथ बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पांच मॉडल और सात पिंक बूथ बनेंगे
दोनों बूथों पर सेल्फी प्वांट के अलावा होंगे अन्य इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन जुटा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में इस बार पांच बूथ को मॉडल तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे, जहां केवल महिला मतदाता ही मतदान करेंगी।
2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 3003 बूथ बनाए गए हैं, जहां 25 लाख से अधिक मतदाता तीन मार्च को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर मॉडल बूथ को आकर्षक ढंग से सजाने और सेल्फी प्वाइंट लगाने के साथ ही यहां मतदाताओं की हर सुविधाओं ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ की स्थापना की जाएगी। इस बूथ पर केवल महिला मतदाता ही मतदान कर सकेंगी।
पिंक बूथ पर सुरक्षाकर्मी से लेकर पीठासीन अधिकारी तक महिला कार्मिक तैनात किए गए हैं। इन बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। इन बूथों पर पेयजल आदि की व्यवस्था के साथ बुजुर्ग और दिव्यांग महिलाओं को मतदान में कोई परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
पीडी रामनाथ भगत ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार जिले में पांच बूथ को मॉडल बूथ के रूप में विकसीत किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ को पिंक बूथ के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसकी सूची भी चुनाव आयोग की तरफ से शीघ्र जारी कर दी जाएगी। आयोग की तरफ से सूची जारी होते ही मॉडल और पिंक बूथ को आकार दिया जाएगा।