{"_id":"60770fb78ebc3ed3f712accb","slug":"five-injured-in-road-accident-kushinagar-news-gkp391990823","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पलटी, पांच लोग घायल, गाजीपुर बैरियर के पास फोरलेन पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पलटी, पांच लोग घायल, गाजीपुर बैरियर के पास फोरलेन पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के सामने फोरलेन पर तेज रफ्तार लक्जरी कार पलट गई। जिसमें पांच लोग घायल गए। तीन बच्चों को भी मामूली चोटें आई है। घायलों का तमकुहीराज सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
बुधवार को पूर्णिया (बिहार) निवासी देव कुमार परिवार सहित पंजाब से घर जा रहे थे। सायं चार बजे गाजीपुर बैरियर के पास इनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस घटना में चालक देव कुमार (33), पत्नी प्रभावती कुमारी (31), यतीश कुमार (2), निवासी पूर्णिया बिहार एवं मोहम्मद साजिद पुत्र कादिर (36), मिनहाज परवीन पत्नी साजिद (32), आसियान परवीन पुत्री साजिद (10), समीर आलम पुत्र साजिद (5) एवं साबिर आलम पुत्र साजिद (3) को चोटें आई। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां देवकुमार, प्रभावती, साजिद एवं मिनहाज परवीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली।