फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five huts belonging to three families gutted by fire; nine goats killed.

Kushinagar News: आग लगने से तीन परिवारों की पांच झोपड़ियां जलीं, नौ बकरियों की मौत

Sun, 11 Oct 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five huts belonging to three families gutted by fire; nine goats killed.
15 हजार रुपये नकदी समेत लाखों का सामान राख, घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

पिपराघाट मुस्तकिल ग्राम सभा के गोला घाट की घटना, आग से सिलिंडर भी फटा
तमकुहीरोड। पिपराघाट मुस्तकिल ग्राम सभा के गोला घाट में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लगने से तीन परिवारों की पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान एक झोपड़ी में रखा गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग और भड़क उठी। धमाके की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में नौ बकरियों की मौत हो गई, जबकि 15 हजार रुपये नकदी और घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
पिपराघाट मुस्तकिल ग्राम सभा के गोला घाट में शुक्रवार की रात गोला घाट में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच एक झोपड़ी में रखा गैस सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर घंटों मशक्कत की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अग्निकांड में रितेश, सविता और कृष्णा की झोपड़ियां समेत पांच रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। इनमें सविता की सात बकरियां थीं जबकि अन्य दोनों की एक-एक बकरियां थीं। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सात बकरियों की मौत से पीड़ित परिवारों को दोहरी क्षति उठानी पड़ी। शनिवार को राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed