{"_id":"65f600f8ee02c6b6ce095e04","slug":"five-beos-got-additional-charge-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114273-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच बीईओ को मिला अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच बीईओ को मिला अतिरिक्त प्रभार
Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में तैनात बीईओ के गैर जनपद में स्थानांतरण होने के बाद खाली हुए पदों पर शनिवार की देर शाम बीएसए ने डीएम के निर्देश पर तैनाती दी। इसमें पांच बीईओ को अतिरिक्त प्रभार मिला है, जबकि गैर जनपद से आए बीईओ को एक-एक ब्लाॅक का कार्यभार सौंपा गया है।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि पडरौना के बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह को नगर क्षेत्र, मुख्यालय के अलावा दुदही का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसीतरह रामकोला के बीईओ राजेश कुमार को मोतीचक, कप्तानगंज के बीईओ रीता गुप्ता को कसया, फाजिलनगर के बीईओ मुकेश नारायण मिश्र को सेवरही और खड्डा के बीईओ अमित कुमार चौहान को नेबुआ नौरंगिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए जया राय को सुकरौली, सुधीर कुमार को तमकुही, अमितेष कुमार को हाटा और जयंत कुमार भारती को विशुनपुरा ब्लॉक का बीईओ बनाया गया है।