{"_id":"68911929855f443fa7003139","slug":"five-arrested-in-fake-birth-certificate-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142940-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में पांच गिरफ्तार
Tue, 05 Aug 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी मुहर, लैपटॉप, आधार कार्ड बरामद हुआ है। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चार और एक रामकोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। काफी दिनों से यह गिरोह जिले में सक्रिय था, जालसाज सीएसी संचालित करते थे और इसी के आड़ में जन्म प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाने थे।
जिले में फर्जी जन्म प्रमाण बनाने का खेल काफी दिनों से चल रहा है। इस मामले में रविंद्र नगर धूस पुलिस ने केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का मुुख्य सरगना सीएसी संचालक रामकोला थाना क्षेत्र के रोवारी गांव निवासी मोहन कुमार गौड़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
इसमें शामिल दिलीप कुमार चौधरी निवासी ग्राम बसडिला थाना नेबुआ नौरंगीया, रजवंत निवासी पटखौली थाना नेबुआ नौरंगिया,असफाक अंसारी निवासी सौरहा बुजुर्ग थाना नेबुआ नौरंगिया, सोनू कुमार यादव निवासी चखनी भोज छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार किया।