फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fisherman dies due to current, demonstration for compensation

करंट की चपेट से मछुआरे की मौत, मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 04 Jul 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fisherman dies due to current, demonstration for compensation
करंट लगने से मछुआरे की मौत के बाद शव को रखकर मुआवजे की मांग करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
करंट की चपेट से मछुआरे की मौत, मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सब्जी की खेत में चारों तरफ लगे तार में फैला था करंट
मुआवजा देने का आश्वासन, पुलिस कर रही जांच
मथौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के दुबौली में करंट की चपेट में आने से मछुआरे की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने शव को घर रखकर प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बैदवली महुआडीह निवासी 40 वर्षीय हृदयलाल साहनी पुत्र शारदा साहनी छोटी गंडक में मछली पकड़ने गया था। तभी एक खेत में फसल की सुरक्षा के लिए तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस को बताया कि छोटी गंडक नदी के किनारे सब्जी की खेती की सुरक्षा के लिए कुछ लोगों ने खेत के चारों तरफ तार लगा रखा है। इनमें करंट दौड़ता रहता है। इसकी जानकारी न होने से हृदयलाल साहनी करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत से परिजन बेहाल हो गए हैं। मुआवजा की मांग को लेकर लोगों ने शव को घर रखकर प्रदर्शन भी किया। इसकी जानकारी होने पर हाटा के अलावा कप्तानगंज और कसया थानों की पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुुंचे एसडीओ कप्तानगंज संजय यादव और जेई संदीप कुमार मिश्र ने पीड़ित परिवार को संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed