फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fish farmer attacked with knife

Kushinagar News: मछली पालक पर चाकू से हमला

Tue, 18 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
fish farmer attacked with knife
पिपरा बाजार। पोखरे पर मौजूद मछली पालक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार की देर शाम को चाकू मार दिया। चाकू इसके पेट में जा घुसा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने घायल को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाई। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की वजह आपसी लेन-देन बताई जा रही है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया पुरंदर छपरा गांव निवासी 45 वर्षीय सत्येंद्र राय उर्फ रिपू जड़हा गांव केविरती टोला पर पोखरे में मछली पालन किया है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम को वह पोखरे पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम को बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और बातचीत के दौरान रीपू के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने के बाद अचेत हो गया।
आस-पास लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अपने वाहन से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
यहां पर कुछ देर तक डॉक्टरों ने इलाज किया, स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर देर रात को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि तालाब पर जाकर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारा है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed