फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   First wife and sister-in-law jailed for Omprakash's murder; future of two families hangs in the balance.

Kushinagar News: ओमप्रकाश की हत्या में पहली पत्नी और साली को भेजा गया जेल, अधर में दो परिवारों का भविष्य

Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
First wife and sister-in-law jailed for Omprakash's murder; future of two families hangs in the balance.
- मेड़ बांधने के विवाद में पत्नी ने बच्चों और बहन के साथ मिलकर कर दी थी पति की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

- पुलिस ने ओमप्रकाश की आरोपी पहली पत्नी, साली को गिरफ्तार किया
- जंगल जगदीशपुर गांव के मदरहवा टोला का मामला
पिपरा बाजार। जंगल जगदीशपुर गांव के मदरहवा टोला निवासी ओमप्रकाश राजभर (48) की शनिवार की सुबह खेत की मेड़ बांधने के विवाद में पहली पत्नी, बच्चों व साली ने हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में पहली पत्नी और साली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश की, जहां से जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पति को बचाने पहुंची दूसरी पत्नी मित्या उर्फ अंकिता पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, करीब 30 साल पहले ओमप्रकाश की शादी उर्मिला से हुई थी, दोनों की तीन बेटियां और एक बेटा है। आपसी मनमुटाव के चलते करीब 15 वर्ष पहले ओमप्रकाश ने मित्या से दूसरा विवाह कर लिया था, जिनसे उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। विवाद की वजह ओमप्रकाश की तीन बीघा पुश्तैनी जमीन थी। पहली पत्नी उर्मिला जमीन में हिस्सा मांग रही थीं और उन्होंने भरण-पोषण व मारपीट का प्राथमिकी भी दर्ज कराया था। ओमप्रकाश केस वापस लेने की शर्त पर जमीन देना चाहते थे। हाल ही में इलाज के लिए बेची गई 24 डिस्मिल जमीन की जानकारी चार दिन पहले उर्मिला को होने पर विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ओमप्रकाश अपनी दूसरी पत्नी मित्या और 12 वर्षीय बेटे प्रियांशु के साथ खेत गए थे। वहीं पर पहली पत्नी उर्मिला, उनके बेटे अजीत, दो बेटियों और उर्मिला की बहन सीमा से उनकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि धारदार हथियार से ओमप्रकाश का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी और मित्या पर भी धारदार हथियार से हमला गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की मां मंगरी देवी की तहरीर पर पहली पत्नी उर्मिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं पहली पत्नी उर्मिला व उसकी बहन सीमा को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गंभीर हालत में दूसरी पत्नी मित्या का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 वर्षीय प्रियांशु पर परिवार की जिम्मेदारी
पिपरा बाजार। 12 वर्षीय प्रियांशु के पिता ओमप्रकाश की हत्या के बाद उस पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। पिता के मौत के बाद बारह दिनों के कर्मकांड का प्रियांशु के कंधों पर आ गया है। इसके साथ ही वृद्ध दादी मंगरी, मां मित्या और बहन प्रिया की जिम्मेदारी भी उस पर आ गई है। प्रियांशु ने अपने पिता ओमप्रकाश को मुखाग्नि दी है। प्रिया 8वीं कक्षा में और प्रियांशु 7वीं कक्षा में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। ओमप्रकाश ने भी अपनी अबोध अवस्था में ही पिता को खो दिया था। उनकी मां मंगरी ने थोड़ी सी खेती और मेहनत मजदूरी के भरोसे उनका पालन-पोषण किया। आर्थिक हालात के कारण ओमप्रकाश को इंटरमीडिएट की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। वह अपनी दूसरी पत्नी से जन्मे बच्चों के माध्यम से अपने अधूरे सपने पूरे करना चाहते थे। रविवार दोपहर को परिवार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाजरत मां मित्या के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहा था। शनिवार की तुलना में उनकी हालत में काफी सुधार बताया गया और वह लोगों को पहचानने लगी है।
बच्चों की पढ़ाई पर बहुत ध्यान देते थे ओमप्रकाश
ओमप्रकाश अपने बच्चों को विज्ञान की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते थे। बेटी प्रिया ने बताया कि पिता हमेशा उनकी पढ़ाई में कोई कमी न होने की बात कहते थे। उनका मानना था कि वैज्ञानिक विधाओं में पारंगत व्यक्ति संसार को अनमोल उपहार दे सकता है। यह उनके अधूरे सपनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। मौत के मायने से अनजान प्रियांशु को बस इतना पता है कि पापा दूर चले गए हैं। अब उस पर वृद्ध दादी मंगरी, मां मित्या और बड़ी बहन प्रिया की देखभाल का जिम्मा है। यह जिम्मेदारी उसके नाजुक कंधों पर एक बड़ा बोझ है। परिवार के भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।
बीमारी और तकरार से थे चिंतित

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना में उर्मिला देवी ने पति ओमप्रकाश, सास और सौतन सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। ओमप्रकाश की मां मंगरी ने बताया कि उर्मिला ने ओमप्रकाश पर भरण-पोषण और संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए भी वाद दायर किए थे। ये वाद संबंधित न्यायालयों में दायर हुए थे। ओमप्रकाश पिछले छह-सात वर्षों से बीमार चल रहे थे। इन मुकदमों के कारण वह अक्सर चिंतित रहते थे। इसके अलावा मारपीट व बिजली चोरी की प्राथमिकी ओमप्रकाश पर दर्ज था।

वर्जन
घटना में शामिल दो महिला आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश करने के लिए टीम लगी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की सेहत में सुधार हो रहा है।
- राकेश प्रताप सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed