{"_id":"6a0f741d7685231c3d0e4cde","slug":"first-drivers-will-be-sensitized-then-action-will-be-taken-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160282-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पहले करेंगे वाहन चालकों को जागरूक, फिर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पहले करेंगे वाहन चालकों को जागरूक, फिर होगी कार्रवाई
Fri, 22 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लागने के प्रति यातायात पुलिस गंभीर है। यातायात पुलिस की तरफ से एक सप्ताह तक जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।
जिले की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों की वजह से पडरौना, कसया और हाटा समेत अन्य कस्बों की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, वल्कि हर दिन लोगों को छोटे-बड़ी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इसको गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस शीघ्र ही जिले में अभियान चलाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि जिले में बाइक चालक बिना हेलमेट और कार चालक बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाते हैं। वहीं शाम करीब छह बजे के बाद छोटे-बड़े कई वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते हैं। कुछ तो ऐसे वाहन चालक हैं, जो दिन में ही नशा कर वाहन चलाते हैं। ऐसे वाहन चलाकों को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से जिले में अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद दूबारा अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर चालान और बार-बार नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस की तरफ से बहुत शीघ्र अभियान चलाया जाएगा।