{"_id":"6186ce0b79630818a7616d35","slug":"fired-home-with-candle-kushinagar-news-gkp4154537190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोमबत्ती से लगी घर में आग
मथौली बाजार (कुशीनगर )। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव लोहेपार बाबू टोला निवासी एक व्यक्ति के घर में बृहस्पतिवार देर रात मोमबत्ती की लौ से आग पकड़ लिया। इससे घर में रखा सारा समान और नकदी जलकर नष्ट हो गया।
पीड़ित अक्षयवर यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोग दीपावली मनाने के बाद कमरे में सो गए। रात करीब दस बजे से मोमबत्ती पास में रखे कपड़े पर गिर गई। इससे कमरे में आग लग गई। घर में आग की लपटें तेज होने पर परिवार के लोग जगे और आग बुझाने में का प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन कमरे में रखे 40,000 हजार रुपये, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कुलर, रजाई गद्दा, सोफा, एक बोरा सरसों, दो क्विंटल गेहूं आदि जलकर नष्ट हो गया।
दर्जी की दुकान में लगी आग
रहसू बाजार (कुशीनगर )। बाजार में बृहस्पतिवार की रात एक कपड़ा सिलाई की दुकान में किसी वजह से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा कपड़ा और सिलाई मशीन जलकर नष्ट हो गया। नदवा विशुनुपर निवासी संजय यादव रहसू बाजार में कपड़ा सिलाई की दुकान संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार रात दीपावली का पूजन कर घर चले गए। रात करीब 11 बजे दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। सूचना पर संजय दुकान पहुंचे और आसपास के लोगों के साथ आग बुझाया। लेकिन, तबतक उसमें रखा सारा कपड़ा और सिलाई मशीन जलकर नष्ट हो गया था।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी दुकान में आग
तुर्कपट्टी। बाजार के फाल चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। शुक्रवार देर शाम थानाक्षेत्र के राउतपार निवासी जितेंद्र सिंह फाल स्थित अपनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब नौ बजे के उनकी दुकान से धुआं निकलता देख चौराहे के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने शार्ट सर्किट से अन्य दुकानों में आग फैलने की आशंका देख बिजली निगम को फोन कर बिजली की सप्लाई बंद कराई। लोगों ने दुकान मालिक को सूचित कर दुकान का शटर तोड़कर आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन, तब-तक दुकान में रखा बिजली का सामान एवं उपकरण जलकर नष्ट हो गया।