Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Firecracker markets to be set up at 18 locations; sales in populated areas will be prohibited.

Kushinagar News: 18 स्थानों पर सजेगा पटाखा बाजार, आबादी के बीच बिक्री पर रहेगी रोक

Sat, 07 Nov 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Firecracker markets to be set up at 18 locations; sales in populated areas will be prohibited.
दोपहर तक लाइसेंस के लिए भटकते रहे कारोबारी, पिछले साल की मुकाबले कम जारी हुआ लाइसेंस
विज्ञापन


पडरौना। दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों को झालरों से सजाने और आतिशबाजी की तैयारी के बीच जिले में 18 स्थानों पर अस्थायी पटाखा बाजार लगाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। शुक्रवार को लाइसेंस जारी होने में देरी के कारण कारोबारी दोपहर तक परेशान रहे। पिछले साल की तुलना में इस बार काफी कम कारोबारियों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने पडरौना शहर में उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर को पटाखा बाजार के लिए चिह्नित किया है। खड्डा तहसील में सोहरौना प्राथमिक विद्यालय परिसर, कप्तानगंज तहसील में रामकोला रावण दहन स्थल स्थित चीनी मिल ग्राउंड, रामलीला मैदान बोदरवार और कनेडिया गांधी इंटर कॉलेज किसान चौक को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह हाटा तहसील में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज खेल मैदान और नगर पंचायत सुकरौली में पीएनबी शाखा के पास सब्जी मंडी के किनारे स्थान निर्धारित किया गया है। मथौली में किसान इंटर कॉलेज के पास मैदान, कसया तहसील में लीलावती स्टेडियम और बुद्धा पीजी कॉलेज खेल मैदान, जूनियर हाईस्कूल फाजिलनगर को भी पटाखा बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील में जूनियर हाईस्कूल और रामलीला मैदान, भूलिया सलेमगढ़, सिसवा तिनफेड़िया, जिरात मैदान कस्बा सेवरही, बभनौली, दुदही में शिव-पार्वती मंदिर, धोबीघटवा बाजार और हनुमान चौक के बीच पुल के पास, खानगी बाजार मंदिर के पास तथा गुरवलिया बाजार में बरवा राजापाकड़ के पास भी अस्थायी पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी।
बिना लाइसेंस पटाखा बेचा तो होगी कार्रवाई
एसपी केशव कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और पटाखे जब्त करने के निर्देश दिए हैं। चिह्नित स्थानों के अलावा आबादी के बीच दुकान लगाकर पटाखा बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

एडीएम पवन कुमार ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले पटाखा दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानें केवल प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही लगाई जा सकेंगी। आबादी के बीच या सामान्य दुकानों पर पटाखा बेचते पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। संबंधित दुकानदार का लाइसेंस भी तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।

सुरक्षा के 17 मानकों का करना होगा पालन
पटाखा दुकानदारों को विस्फोटक नियमावली 2008 के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रमुख मानक इस प्रकार हैं-
दुकान संचालकों को एलई-3 और एलई-5 लाइसेंस की शर्तें माननी होंगी।
बिना अनुमति वाले पटाखों का भंडारण और बिक्री प्रतिबंधित होगी।
भंडारण स्थल पर केवल लाइसेंस में स्वीकृत पटाखे ही रखे जा सकेंगे।
निर्माता के लेबल और उपयोग संबंधी निर्देशों वाले अधिकृत पटाखे ही खरीदे और बेचे जाएंगे।
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी वयस्क की मौजूदगी के बिना पटाखे नहीं बेचे जाएंगे।
दुकान का आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खुला रखना होगा।
दुकान में जरूरत से अधिक पटाखे नहीं रखे जा सकेंगे। ग्राहकों की भीड़ से बचने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
पटाखों के नमूने इस तरह प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे, जिससे दुर्घटना की आशंका हो।
दुकान में बीड़ी, सिगरेट और अन्य धूम्रपान सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। ज्वलनशील पदार्थ भी नहीं रखे जा सकेंगे।
दुकानदारों और कर्मचारियों को आग या दुर्घटना से निपटने के लिए प्रशिक्षित होना चाहिए।
दुकान के सामने अस्थायी प्लेटफॉर्म या शेड नहीं बनाया जा सकेगा।
बिजली की फिटिंग लोहे के कंड्यूट पाइप के भीतर होनी चाहिए। खुले तार और अन्य असुरक्षित विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल नहीं होगा।
पटाखों के खाली या भरे बक्से दुकान के सामने फुटपाथ पर नहीं रखे जा सकेंगे।
पटाखों की आवाज निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चार मीटर की दूरी पर 125 डीबी (एआई) या 145 डीबी (सी) से अधिक आवाज वाले पटाखों का निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल प्रतिबंधित है।
लड़ियों वाले पटाखों के लिए निर्धारित छूट और अन्य लागू सुरक्षा निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed