{"_id":"671971c9a334f21c0a0132a4","slug":"firecracker-found-in-general-store-dumped-among-the-population-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125307-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जनरल स्टोर में मिला पटाखा, आबादी के बीच किया था डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जनरल स्टोर में मिला पटाखा, आबादी के बीच किया था डंप
Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। महाबीरी गली गुदरी बाजार में एक जनरल स्टोर से पुलिस ने अवैध पटाखा बरामद किया। घनी आबादी के बीच दुकानदार ने पटाखा डंप किया था। इसके पूर्व भी पुलिस इस मोहल्ले से पटाखा बरामद कर आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
सूत्रों का कहना है कि कसेरा टोली और गुदरी बाजार की अधिकतर दुकानों और मकानोंं में पटाखे डंप किए गए हैं। इसको लेकर कोतवाली पुलिस अनजान है। एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गणेश जनरल स्टोर में अवैध तरीके से पटाखा डंप करने की सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम को छापा मारा। दुकान पर मौजूद गणेश अग्रवाल ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। दुकान की तलाशी में पटाखा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के छापे में मोहल्ले में अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों में खलबली मची है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने इसी मोहल्ले से तीन लोगों को अवैध पटाखा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में दुकानदार गणेश अग्रवाल ने बताया कि दीपावली में बेचने के लिए लाइसेंसी कारोबारियों के यहां से सस्ते रेट में पटाखा लाकर रखा था। गुदरी बाजार और कसेरा टोली मोहल्ले के अधिकतर लोग दीपावली में पटाखा बेचते हैं। इस बाबत सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि आरोपी दुकानदार को जेल भेज दिया गया।