फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire victims forced to live under plastic foil

प्लास्टिक पन्नी के नीचे रहने को विवश हैं अग्निपीड़ित

Tue, 26 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fire victims forced to live under plastic foil
कौआसर गांव में आग से जले घर के बाद पाल डालकर रह रहे पीड़ित परिवार ।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
प्लास्टिक पन्नी के नीचे रहने को विवश हैं अग्निपीड़ित
विज्ञापन

घर सहित सामान जलकर राख होने के बाद परेशानी बढ़ी
पकड़ियार बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कौआसार में आग लगने से आशियाना जलकर राख हो जाने के बाद बेघर हुए परिवार बेहाल हैं। कुछ नेक लोगों की वजह से इन्हें दो वक्त की रोटी तो मिल जा रही है, लेकिन चिलचिलाती धूप में कुनबे के साथ प्लास्टिक पन्नी के नीचे गुजर-बसर करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवारों अब तक सरकारी मदद नहीं मिल पाई है।
कौआसार गांव के इंद्रासन टोले में शनिवार को आग लग गई थी। इसमें तीन भाइयों रामानंद, केश्वर और विजय प्रताप का फूस का घर और सामान जल गया था। पीड़ित परिवार में सबसे दयनीय स्थिति रामानंद की है। घर जल जाने से वह प्लास्टिक पन्नी के नीचे कुनबे के साथ रह रहे हैं। पीड़ित मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। रामानंद ने बताया कि पेड़ के नीचे दिन काट रहे हैं। रात प्लास्टिक पन्नी के नीचे बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गर्मी और धूप से बच्चे परेशान हैं। आग लगने के बाद सहयोग के रूप में प्रधान ने अनाज दिया था। गांव के लोगों के सहयोग से भोजन उपलब्ध हो रहा है। परिवार में रामानंद, सरस्वती देवी, उषा, सूरज, दीपक हैं। रामानंद ने बताया कि आग लगने के बाद लेखपाल आए थे। रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजने की बात कही थी, लेकिन अब तक सरकारी सहायता नहीं मिल पाई है। इस संबंध में बीडीओ विनीत कुमार यादव का कहना है कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed