फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire started due to leakage in LPG cylinder, four huts burnt

Kushinagar News: रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, चार झोपड़ियां जलीं

Tue, 18 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to leakage in LPG cylinder, four huts burnt
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के मंसाछापर टोला में सोमवार की सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग में चार लोगों की झोपड़ियां जल गईं। इससे उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। कटाई भरपुरवा गांव के टोला मंसाछापर निवासी जितेंद्र यादव के घर की महिलाएं सुबह करीब छह बजे रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थीं। अचानक सिलिंडर में लगे रेग्युलेटर में रिसाव के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे देख उनके होश उड़ गए और लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

लोग जबतक आग को बुझाते तब तक बगल के उपेंद्र यादव, उमेश यादव, सुरेश यादव की झोपड़ियों को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed