{"_id":"625c5111845413775c3ad770","slug":"fire-on-crop-kushinagar-news-gkp43370397","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से पांच बीघा गेहूूं की फसल नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से पांच बीघा गेहूूं की फसल नष्ट
विज्ञापन
छहूँ गांव में गेंहू की खेत में आग लगने से जलती फसल।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से पांच बीघा गेहूूं की फसल नष्ट
- भूसा बनाने वाली मशीन से चिंगारी निकलने से लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के गांव छहूं में सीपीएस स्कूल के पास शानिवार की दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें कई किसानों के पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। लोगों ने बताया कि एक खेत में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई।
खेत में आग लगने से क्षेत्र के वकील सिंह का एक बीघा, रामजीत सिंह का छह कट्ठा, शैलेंद्र मिश्रा का दस कट्ठा, महमूद अंसारी का डेढ़ बीघा, रामाधार सिंह का एक बीघा, जनार्दन सिंह का 18 कट्ठा और कमला सिंह का 18 कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने बताया उनके परिवार के समाने भोजन का संकट हो गया है। तुर्कपट्टी पुलिस ने भूसा बनाने वाली मशीन को थाने ले गई।
0000
किसानों की छह माह की मेहनत खाक
तुर्कपट्टी। गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों की छह माह की मेहनत खाक हो गई। फसल नुकसान से आहत छहूं निवासी जनार्दन ने बताया कि महंगाई के बीच खेती करना बहुत फायदे का सौदा नहीं रहा। ऐसे में फसल का पूरी तरह से जल जाना बेहद दुखद है। फसल से कई कार्य सोच रखा गया था, जो अब अधूरा रह गया। प्रशासन से त्वरित मदद की उम्मीद है। छहूं के खतिजनी ने कहा कि उधार लेकर खेती की थी। फसल भी अच्छी थी, लेकिन देखते ही देखते उम्मीदें जलकर राख हो गई। महंगे डीजल से पुन: अगली फसल की खेती काफी मुश्किल होगी। फसल बीमा तथा सरकारी सहायता ही उम्मीद की किरण है।
विज्ञापन
00000
आग लगने की सूचना पर पहुंचे गांव के अमरेश यादव, केदार नाथ ओझा, सुनील प्रसाद, सत्यपाल सिंह, हरिंदर गोंड, रामशंकर, रमेश प्रसाद आदि ने किसी तरह आग बुझाई। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने भूसा बनाने वाली मशीन को थाने ले गई।