फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire in the epicenter, irritability

उपकेंद्र में लगी आग, अफरातफरी

Mon, 10 Apr 2017 11:17 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fire in the epicenter, irritability
उपकेंद्र में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में सोमवार को आग लग गई। ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल उठा। आग इतनी भीषण थी कि इससे भयभीत विद्युतकर्मी भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इससे बिजली विभाग को करीब 40 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद से इस उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।           सोमवार को दिन के लगभग साढ़े ग्यारह बजे तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। उपकेंद्र में लगे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। यह देख बिजली घर के कर्मचारी भाग खड़े हुए। आस-पास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, एसडीओ उदय प्रताप, जेई मनोज कुमार पहुंच गए। अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन ट्रांसफार्मर समेत उसके तार पूरी तरह जल गए थे। उसके अगल बगल के उपकरणों को भी क्षति पहुंची है। उसके बाद से ही तरयासुजान उपकेंद्र के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।             
विज्ञापन

एसडीओ उदय प्रताप का कहना है कि आग लगने की कारण का अभी पता नहीं चला है। करीब 40 लाख रुपये के उपकरणों की क्षति का अनुमान है। बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed