{"_id":"643ee0c4688dc0a57d0bee96","slug":"fire-in-jhuggi-jhopdi-kushinagar-news-c-7-1-131282-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपनों को ढूंढती रहीं निगाहें, मची रही चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपनों को ढूंढती रहीं निगाहें, मची रही चीख-पुकार
विज्ञापन
मंसाछापर (कुशीनगर)। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव में लगी भीषण आग में करीब 40 झोपड़ियां जल गईं। पछुआ हवा, धूप की तपिश और लपटों के बीच लोग आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। घर में गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। आग की लपटों के बीच लोग अपनों को ढूंढ रहे थे। हर तरफ चीख-पुकार मची थी।
बाजूपट्टी गांव में मंगलवार को आग लगने की वजह दोपहर के लगभग एक बजे खाना बनाना बताया जा रहा है। चिलचिलाती धूप और पछुआ हवा के चलते आग भड़कती ही जा रही थी। हालत यह थी कि आग की लपटें उठते देख कोई उसे बुझाने के लिए पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस वजह से देखते ही देखते आग की लपटों ने लगभग 40 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने के बाद 40 घर जलकर राख हो गए, लेकिन इनमें दो परिवारों में अगले ही महीने बेटियों की शादी है। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन आग ने कुछ ही देर में सबकुछ जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
गांव के नंदा की बेटी प्रियंका की शादी 10 मई को है। तीन मई को तिलक लेकर जाना है। परिवार की महिलाएं मंगल गीत गाती थीं, एक झटके में सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। नंदा का पक्का मकान भी है, लेकिन आग ने खिड़की के रास्ते कमरों में पकड़ लिया और सभी सामान जल गए। पीड़ित नंदा के मुताबिक 80 हजार के कपड़े, एक लाख रुपये के गहने, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस परिवार के लिए तय समय पर शादी करना बड़ी चुनौती है।
..
कैसे होंगे बेटियों के हाथ पीले, कर्ज के रुपये भी जल
बाजूपट्टी गांव के महेश की बेटी बिंदू की शादी भी दो मई को है। शादी की तैयारी के लिए 30 हजार रुपये एक निजी बैंक से कर्ज लिया गया था। इस आग में सभी सपने अधूरे रह गए। कर्ज लिए 30 हजार रुपये, कपड़े, गहने समेत सभी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है। कर्ज लेकर और रिश्तेदारों के सहयोग से बेटी की शादी होनी थी। अब शादी को महज 13 दिन बचे हैं। ऐसे में शादी कैसे होगी, यह सोचकर घरवाले दहाड़े मारकर रो रहे हैं। घर की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं कि शादी की तैयारी अब दोबारा शुरू हो सके। आसपास के लोग अब यह कह रहे हैं कि व्यवस्था नहीं बनी तो दो मई को मंदिर में शादी कराई जाएगी।
..
विकराल आग के आगे असहाय दिखे ग्रामीण
मंसाछापर। आगलगी के विकराल रूप के आगे ग्रामीण असहाय दिखे। तेज हवा और ऊंचाई तक उठ रही लपटों के आगे लोग विवश थे। कोई भी आदमी आग के घिरे अपने सामान को बचा नहीं पाया। चारो तरफ अफरातफरी और चीख पुकार मची रही। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को सूचना देने के बाद भी वह समय से नहीं पहुंच सकीं। लोग किसी तरह आग की लपटें कम होने के बाद पंपिगसेट और हैंडपंपों से बाल्टी में पानी भरकर आग को बुझाने की नाकामयाब कोशिश करते रहे।
00000
समय से पहुंचा होता अग्निशमन दस्ता तो कम होता नुकसान-
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव में आगलगी के बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को समय से सूचना दी, लेकिन वह घटना के करीब एक घंटा बाद मौके पर पहुंचा। गाड़ी को देखते ही लोगों में आक्रोश फैला, लेकिन किसी तरह वह शांत हुए। गांव से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जिला मुख्यालय से गाड़ी आते आते ही देर हो चुकी थी। गाड़ी के आने तक सबकुछ जलकर नष्ट हो चुका था।
00000 चारो तरफ मची रही अफरा तफरी
मंसाछापर। आग लगने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक गांव में अफरा तफरी मची रही। चारो तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही थी। आधा घंटा में आग ने पूरे 40 घरों को अपनी आगोश में ले लिया। बेबस लोग कोई भी सामान नहीं निकाल सके। कई लोग तो आग से बचने के लिए अपनी झोपड़ियों को उजाड़ दिए। लोग अपनी झोपड़ियों पर पानी फेक रहे थे।
00000
एक झटके में सुनसान हो गया घनी आबादी वाला हिस्सा
मंसाछापर। बाजूपट्टी गांव में करीब 40 परिवारों का एक समूह रहता है। इस चालीस परिवार वालों में अधिकांश लोग मजदूरी करते हैं। काफी खुशहाल थे। एक झटके में यह हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। कोई भी व्यक्ति सामग्री नहीं निकाल सका।