{"_id":"62f93842aa89767be126290d","slug":"fire-in-hut-and-shop-goods-destroyed-by-burning-kushinagar-news-gkp4471228118","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी व दुकान में लगी आग, सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी व दुकान में लगी आग, सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन

पिपरा बाजार। क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग के टोला पकड़िहवा में शनिवार को अलाव की चिनगारी से झोपड़ी में आग पकड़ ली। उसके पास की किराना की दुकान भी आग की चपेट में आ गई।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग के टोला पकड़िहवा में शिवपूजन राजभर अपनी झोपड़ी के पास पशुबाड़े में अलाव जलाए थे। शनिवार देर रात में चली तेज हवा की वजह से अलाव से चिंगारी निकलकर उनकी झोपड़ी तक पहुंच गई। उनकी झोपड़ी में आग लग गई। हवा तेज होने के चलते आग की लपटें पास के एक किराने की दुकान को भी अपनी चपेट में ले ली।
उसके बाद गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखे 30 हजार रुपये, बाइक, राशन, कपड़ा, जेवर जल गए। किराने की दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। रविवार की सुबह राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही। ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने पीड़ित परिवार को राशन समाग्री आदि देकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।