फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in two furniture shops and a hut

Kushinagar News: फर्नीचर की दो दुकानों और झोपड़ी में लगी आग

Fri, 08 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two furniture shops and a hut
तमकुहीरोड। झड़वा गांव में बुधवार को देर शाम फर्नीचर की दो दुकान और रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इसमें करीब तीन लाख नकदी के साथ दुकान में रखा फर्नीचर और झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के बैजूपट्टी निवासी केदार शर्मा और जितेंद्र शर्मा झड़वा में फर्नीचर व पलंग सेट की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान के पीछे रिहायशी झोपड़ी में वे रहते हैं। बुधवार की देर शाम उनकी दुकान पर आर्डर वाले फर्नीचर का कार्य चल रहा था। इसी बीच बिजली की स्पार्किंस से दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग भीषण रूप धारण कर पूरे दुकान व झोपड़ी को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम के प्रियेश पांडेय और अनुज यादव मौजूद लोगों के सहयोग से आग बुझाने में लग गए। एक घंटे प्रयास के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता व हलका लेखपाल मनोज प्रसाद ने बृहस्पतिवार को पहुंचकर आगलगी में हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी।
विज्ञापन


00
गन्ने के खेत में लगी आग, डेढ़ बीघा फसल नष्ट

गंगुआ बाजार। क्षेत्र के बलुआ तकिया व परसौनी खुर्द गांव के चवर में आग गल गई। इससे दो किसानों की करीब डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव की चवर में बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई। बेकाबू हुई आग पहले बलुआ तकिया गांव के किसान संजय राय के खड़ी गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। उसके बाद बगल के किसान शोदिन मियां के खेत में लगे गन्ने की फसल में आग पकड़ ली। सरेह में लगी आग से निकलते धूआं देख गांव के लोग वहां पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इस आग लगी से इन दोनों किसानों के करीब डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed