{"_id":"64040f4b5e2b9d0f120a65e3","slug":"fire-broke-out-in-the-hut-due-to-the-spark-of-the-bonfire-in-kushinagar-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, सो रहे बुजुर्ग की जलने से मौत, चपेट में आए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, सो रहे बुजुर्ग की जलने से मौत, चपेट में आए मवेशी
Sun, 05 Mar 2023 09:12 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:12 AM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना में गाय गंभीर रूप से झुलस गई है और बछड़े की मौत हो गई। काशी यादव के नाम से पीएम आवास मिला था, उसके 40 हजार रुपये सहित अन्य नकद धनराशि भी जलने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर के मंसाछापर जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव में रविवार की भोर में एक झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग जिंदा जल गया। बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव में 60 वर्षीय काशी यादव अपनी झोपड़ी में सो रहा था। बाहर पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए अलाव जलाया था, जिसकी चिंगारी से रविवार की भोर झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचकर आग पर काबू पाते बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। किसी तरह बुजुर्ग के शव को झोपड़ी के मलबे से बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना में गाय गंभीर रूप से झुलस गई है और बछड़े की मौत हो गई। काशी यादव के नाम से पीएम आवास मिला था, उसके 40 हजार रुपये सहित अन्य नकद धनराशि भी जलने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन