फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in house and shop, trapped people were taken out after much effort

Kushinagar News: मकान-दुकान में लगी आग, फंसे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Tue, 05 Mar 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in house and shop, trapped people were taken out after much effort
पडरौना/मथौली। मथौली बाजार के सरदार भगत सिंह नगर वार्ड में इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्टि्रकल्स की दुकान में सोमवार की सुबह आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग पहुंच गए और मकान के अंदर फंसे दुकानदार और उसके परिवार को किसी तरह बाहर निकाला। आग से लाखों का सामान जल गया, जबकि मकान की दीवार और छत फट गई। सूचना के एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा, लेकिन 12 मिनट में ही पानी खत्म हो गया। नाराज लोगों ने फायरमैनों को खरी-खोटी सुनाई। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सड़क पर भीड़ की वजह से हाटा-कप्तानगंज मार्ग करीब दो घंटे जाम रहा। बाद में पुलिस की मदद से आवागमन बहाल हुआ। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मथौली नगर पंचायत के सरदार भगत सिंह नगर निवासी आशुतोष मद्धेशिया हाटा-कप्तानगंज रोड के मथौली चौराहे पर अपने मकान में इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्टि्रकल की दुकान चलाते हैं। इसी मकान में वह परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे दुकान से आग की लपटें और धुंआ निकलता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। लोगों ने आशुतोष को फोन किया तो वह चीखने लगे और कहा कि पूरा परिवार आग में घिर गया है। किसी तरह आप लोग बाहर निकालो। धुएं की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

दरवाजे का शटर तोड़कर लोग किसी तरह अंदर दाखिल हुए और आग में फंसे दुकानदार और उसके परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और आसपास के मकानों तक लपटें पहुंचने लगीं। 8.30 बजे लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और कप्तानगंज पुलिस को दी। लेकिन, एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। लोगों की मदद से अग्निशमन के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। करीब 12 मिनट बाद फायर ब्रिगेड का पानी ही खत्म हो गया। इसके बाद आसपास के घरों में लगे टुल्लू पंप की मदद से आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी भी पहुंच गई। करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। देर से पहुंचे अग्निशमन दल को लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। स्थानीय पुलिस पर भी देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। दुकानदार के अनुसार, आग में लाखों रुपये का सामान और घरेलू सामान जल गया है। घनी आबादी के बीच आग लगने से आसपास के लोग परेशान हो गए। आशुतोष के मकान की दीवारें फट गई हैं। जबकि, पड़ोसी अच्छेलाल मद्धेशिया, वीरेंद्र मद्धेशिया के मकान में भी दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नौ किमी दूरी तय करने में लगा एक घंटा
-मथौली बाजार से कप्तानगंज फायर स्टेशन की दूरी करीब नौ किमी है। लोगों ने 8:30 बजे इसकी जानकारी फायर स्टेशन को दी और फायर ब्रिगेड का वाहन 9.30 बजे पहुंचा। मौके पर मौजूद प्रदीप दुबे, मथौली निवासी हरियाणा मद्धेशिया ने बताया कि पास में कप्तानगंज पुलिस चौकी है, यहां से भी सिपाहियों के आने में आधे घंटे लग गए। सूचना देने के बजाए सिपाही मोबाइल में वीडियो बना रहे थे और फोटो खींचने में लगे रहे। जबकि लोग बाल्टी और टुल्लू पंप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
-
शुक्र है कि जान बच गई....
दुकानदार आशुतोष के मकान में सामने से निकलने का एक ही रास्ता है। पीछे से निकलने का काेई रास्ता नहीं हैं। दुकानदार ने कहा कि शुक्र है कि जान बच गई। उन्होंने बताया कि सुबह नींद खुली तो कमरे में धुंआ भर गया था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बाहर निकलने की कोशिश की तो आग की लपटें निकल रही थीं। हाथ में मोबाइल था, लेकिन धुंआ की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जब लोगों ने फोन किया तो हिम्मत बढ़ी और लोगों ने आग बुझाने से पहले फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
-
-मौके पर सिपाही सादी वर्दी में पहुंचे थे। आग बुझाने में मदद भी की, मुख्य सड़क का मामला होने के कारण जाम लग गया था। जाम खत्म कराने में इधर कुछ पुलिसकर्मी लगे थे। मैं भी मौके पर पहुंचा था। -राजकुमार बरवार, एसओ, कप्तानगंज

-
सूचना के बाद फायर स्टेशन से गाड़ी रवाना हो गई थी। देर से क्यों पहुंची, इसकी जानकारी नही हैं। अगर विलंब हुआ है तो, इसकी जांच करा ली जाएगी। वैसे कर्मचारी ने 17 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने की जानकारी दी है। -सुग्रीव यादव, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय, कप्तानगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed