फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in grocery shop due to short circuit

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से किराने की दुकान मे लगी आग

Sat, 21 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in grocery shop due to short circuit
हाटा। नगर के देवरिया तिराहे के पास एक किराने की दुकान में बृहस्पतिवार की रात को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड संख्या 11 पटना मिश्रौली निवासी आदित्य गुप्ता की किराने की दुकान है। रोज की तरह से बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात दुकान से धुंआ निकलता देख आस पास के लोगों ने फोन से दुकानदार को सूचना दिया। कुछ ही देर में दुकान धू धू कर जलने लगी। दुकानदार ने आस पास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक दुकान में रखे सारे सामान जल चुके थे। आग लगने की सूचना पर पुलिस और हल्का लेखपाल रामेंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि लगभग 5 लाख रुपये के सामान जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed