{"_id":"6678b1e7185c5d78da0d8726","slug":"fire-broke-out-in-grocery-shop-created-chaos-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118700-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किराना की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किराना की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी
Mon, 24 Jun 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के आजाद नगर मोहल्ले के किराने की दुकान में रविवार को सुबह आग लग गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ने लगभग बीस लाख का सामान जलने का अंदेशा जताया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
सेवरही नगर पंचायत के आजाद नगर निवासी खुर्शेद आलम की मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर किराने की दुकान हैं। रविवार को सुबह करीब आठ बजे दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। आगलगी की सूचना मिलते ही मोहल्ले सभासद लव जायसवाल व दुकानदार खुर्शेद आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आगलगी की घटना में काउंटर, फ्रिज सहित लाखों का सामान जल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आग इतनी भीषण थी कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो अगल बगल की दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं। लोगों की तत्परता से आग एक दुकान तक ही सीमित रह गई। आग बुझने के बाद अन्य दुकानदारों ने राहत की सांस ली। दुकानदार खुर्शेद आलम ने लगभग बीस लाख की क्षति का अंदेशा जताया है।आगलगी की सूचना पर राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता व हलका लेखपाल मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।