फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out in plastic shop, goods burnt

Kushinagar News: प्लास्टिक की दुकान में लगी आग, सामान जला

Tue, 09 Jul 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in plastic shop, goods burnt
पडरौना। शहर के गुदरी बाजार में सोमवार की भोर करीब तीन बजे प्लास्टिक की दुकान में आग लग गई। जानकारी होने के बाद मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आग की लपटें देख आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

इसके चलते मेन सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर पाइप के सहारे फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। इस आगलगी में लाखों के नुकसान होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

पडरौना शहर के गुदरी बाजार चावल मंडी के समीप संतोष जायसवाल की दुकान है। वह प्लास्टिक, रस्सी, झाड़ू आदि बेचते हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे वे दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार की भोर में उनकी दुकान में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्लास्टिक की रस्सी आदि के चलते आग की लपटें बढ़ती चली गईं। लपटों को देख अगल-बगल के घरों के लोगों की नींद खुल गई। मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, लेकिन संकरी गली में दुकान होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं जा पाई। इससे दमकल की तीन गाड़ियों को मेन सड़क पर खड़ी कर बड़ी पाइप के सहारे टीम ने आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार इस घटना में लाखों की क्षति हुई है।

गुदरी बाजार के चावल मंडी के जिस प्लास्टिक की रस्सी की दुकान में आग लगी थी। उस मामले में पुलिस ने साहबगंज मोहल्ले के एक युवक को हिरासत में लिया है। दुकानदार संतोष जायसवाल का आरोप है कि आगलगी में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस की जांच में हिरासत में लिया गया युवक सीसी टीवी फुटेज में देर रात दुकान के पास दिखा है। दुकानदार के आरोप के आधार पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed