Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out in five houses for unknown reasons; 10 goats and a motorcycle burnt.

Kushinagar News: सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

Fri, 13 Nov 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in five houses for unknown reasons; 10 goats and a motorcycle burnt.
महिला डॉक्टर की सीएचसी पर नियुक्ति का दिया आश्वासन, कार्यशैली में सुधार की चेतावनी
विज्ञापन

मथौली। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बृहस्पतिवार को मथौली सीएचसी का औचक निरीक्षण कर ओपीडी और वार्डों का जायजा लिया। साथ ही मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने और मरीजों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सीएमओ को अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीजों को परेशानी होती है। इस पर सीएमओ ने जल्द महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


लोगों ने दंत चिकित्सा कक्ष की कंप्रेसर मशीन वर्षों से खराब होने की शिकायत की। सीएमओ ने बताया कि नई मशीन की मांग उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। वहीं, बिजली की समस्या से लैब में जांच प्रभावित होने की जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी और पर्याप्त बिजली न मिलने से जांच कार्य बाधित होता है। सीएमओ ने संबंधित विभाग को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने अस्पताल का मुख्य लोहे का फाटक बंद रहने से मरीजों और तीमारदारों को होने वाली परेशानी भी बताई। इस पर सीएमओ ने फाटक खुलवाकर आवागमन सुचारु कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई पर संतोष जताया और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जरूरी सुधार करने को कहा।


सीएमओ ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगे। जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी से भी मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed