फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out in closed Padrauna sugar mill, creates chaos

Kushinagar News: बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल में लगी आग, मची अफरातफरी

Sat, 03 Feb 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 03 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in closed Padrauna sugar mill, creates chaos
पडरौना नगर की बंद पड़ी शुगर फैक्टरी परिसर में लगी आग। 
पडरौना। शहर में आबादी के बीच बंद पड़ी चीनी मिल में आग लगने से शुक्रवार को अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीएम और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। दो घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पडरौना चीनी मिल के चारों तरफ आबादी है। चीनी मिल कैंपस में खरपतवार उग गए है। इसकी निगरानी के लिए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर करीब 2 बजे चीनी मिल परिसर से आग की लपटें और धुंआ निकलने लगा। इससे आसपास के लोग घबड़ा गए। एसडीएम, कोतवाल और फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद एसडीएम ब्यास नारायण उमराव के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गेट का ताला खुलवाने के बाद फायर ब्रिगेड के दो वाहन अंदर दाखिल हुए। घास-फूस अधिक होने के कारण वाहन अंदर तक नहीं जा सके। लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि चीनी मिल के अंदर बगास रखा है। इसी में किसी ने आग लगा दी थी। यह आग चारों तरफ फैल गई। आग की लपटें उठने के बाद घटना की जानकारी हुई। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया रहता तो आग की चपेट में शहर के दर्जनों मकान आ गए होते। आगलगी की घटना से आसपास के घर वाले और दुकानदार परेशान नजर आए। एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड को भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। चीनी मिल की सुरक्षा के लिए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed