{"_id":"6551e7f98586ac578c089c95","slug":"fire-breaks-out-in-building-material-shop-goods-burnt-to-ashes-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में लगी आग, समान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में लगी आग, समान जलकर राख
Mon, 13 Nov 2023 02:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Nov 2023 02:43 PM IST
सार
हाटा कोतवाली के देऊर चौराहे के रहने वाले मोतीचंद और गुलाबचंद की कश्यप बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। सपरिवार दुकान के बगल में अपने दूसरे मकान में रहते हैं। दीवाली की रात दीपक जलाकर हर रोज की तरह रविवार को भी ये लोग घर चले गए।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में हाटा कोतवाली के देऊर चौराहे पर दीवाली की रात एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में आग लगने से करीब दो लाख के सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा कोतवाली के देऊर चौराहे के रहने वाले मोतीचंद और गुलाबचंद की कश्यप बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। सपरिवार दुकान के बगल में अपने दूसरे मकान में रहते हैं। दीवाली की रात दीपक जलाकर हर रोज की तरह रविवार को भी ये लोग घर चले गए।
विज्ञापन
रात में इनके परिवार की एक महिला जगी तो अपने दुकान से धुंआ निकलता देख शोर किया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। दुकानदार ने जब दुकान खोल अंदर देखा सभी सामान जल गए थे जबकि कुछ जल रहे थे।
विज्ञापन
दुकानदारों ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का कार्य किया लेकिन दुकान में थिनर की वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आसपास के लोगों ने इस शार्ट शर्किट से इस घटना का कारण बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल किया।