Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered over the beating of a youth

Kushinagar News: युवक को पीटने पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over the beating of a youth
पडरौना। घर के सामने तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ने से मना करने पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के दरबार रोड निवासी अरविंद वर्मा के अनुसार, 15 नवंबर की शाम करीब सात बजे किशन, शिवम और निखिल उनके घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। पीड़ित की 80 वर्षीय मां हृदय रोगी हैं और डॉक्टर ने उन्हें तेज आवाज से दूर रखने की सलाह दी है। पटाखों की आवाज से मां की तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर अरविंद युवकों को समझाने पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि मना करने पर तीनों ने उन्हें जमीन पर पटककर लात-घूंसे से पीटा और किशन ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed