फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR Registered Against Teacher Accused of Brutality Against Student

Kushinagar News: छात्रा से दरिंदगी के आरोपी शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Teacher Accused of Brutality Against Student
पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लिया, पांच वर्ष की है छात्रा
विज्ञापन

तरयासुजान(कुशीनगर)। छात्रा से दरिंदगी के आरोपी परिषदीय विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। घर वालों का आरोप है कि शिक्षक ने मासूम से दरिंदगी की। घर आई छात्रा की हालत देख परिजनों को जानकारी हुई। देर रात तक उसका मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज चला। पांच वर्षीय बच्ची कक्षा एक में पढ़ती है। घर वालों के अनुसार, शुक्रवार शाम को घर लौटी तो सो गई। देर शाम तक उसकी नींद नहीं खुली तो परिजन ने उसे जगाया। बिस्तर पर खून लगा था। घर वाले उसे स्थानीय सीएचसी पर ले गए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। परिजन छात्रा को लेकर आए और इलाज के दौरान डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका जताई। छात्रा भी शिक्षक का नाम ले रही थी। सूचना पर रविंद्र नगर धूस पुलिस पहुंची और परिजनों तथा छात्रा का बयान दर्ज किया। पिता ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नईमुद्दीन अंसारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कर रही है। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि आरोपी शिक्षक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed