Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against four individuals for allegedly breaking an elderly person's hip by slamming them against a stone.

Kushinagar News: बौद्ध धर्म और शिक्षा के विकास में भदंत ज्ञानेश्वर का योगदान याद किया

Wed, 11 Nov 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals for allegedly breaking an elderly person's hip by slamming them against a stone.
91वीं जयंती पर याद किए गए बौद्ध धर्म, शिक्षा और सामाजिक सेवा में उनके योगदान
विज्ञापन


म्यांमार के राजदूत यू आए मिन ह्वे रहे मुख्य अतिथि, वर्मा बुद्ध विहार में हुए धार्मिक अनुष्ठान

सपहा। कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र के रूप में पहचान दिलाने वाले अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो की 91वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। वर्मा बुद्ध विहार में आयोजित समारोह में म्यांमार के राजदूत यू आए मिन ह्वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

समारोह का शुभारंभ भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद बोधि वृक्ष पर जलदान, त्रिशरण और पंचशील ग्रहण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबियों की मौजूदगी में पूरा परिसर बुद्ध के शांति, करुणा और मैत्री के संदेशों से गूंज उठा।
विज्ञापन


भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो तीन अगस्त 1963 को भारत आए थे। अपने गुरु भदंत चंद्रमणि महाथेरो के सानिध्य में उन्होंने कुशीनगर को अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्होंने अपना पूरा जीवन बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार, शिक्षा के विकास, पाली भाषा के संरक्षण और सामाजिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध अध्ययन और साधना के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी उनकी अहम भूमिका रही। उनके प्रयासों से देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों और शोधार्थियों के बीच कुशीनगर की पहचान मजबूत हुई। बौद्ध धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए म्यांमार सरकार ने वर्ष 1993 में उन्हें अग्गमहापंडित सहित चार प्रतिष्ठित उपाधियों से सम्मानित किया था।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो का जीवन भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और मानव कल्याण के संदेशों का जीवंत उदाहरण है। उनके कार्यों ने कुशीनगर के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा दी।


इस अवसर पर उनके शिष्य और श्रीलंका बुद्ध विहार के महाथेरो नंदरतन भंते ने कहा कि कुशीनगर के आधुनिक स्वरूप के निर्माण में भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने धार्मिक विकास के साथ ही क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास को भी नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed