{"_id":"6a3d9a3aa67cc100fd09ad05","slug":"fir-registered-against-doctor-for-attempted-murder-after-four-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162536-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार दिन बाद डाॅक्टर पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार दिन बाद डाॅक्टर पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी
Fri, 26 Jun 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। किलकारी हॉस्पिटल में चार दिन पूर्व हुए बवाल के मामले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम को डॉ. कमलेश वर्मा और अज्ञात पर मारपीट व हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि डाॅक्टर ने भी अल्ट्रासाउंड कराने आए अधिवक्ता व इनके साथ के लोगों से अभद्रता की है। कासया थाना क्षेत्र के सिरसिया खेहिया छोटी गांव निवासी संकल्प चतुर्वेदी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। 22 जून को वह अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए शहर के किलकारी हॉस्पिटल पर आए। उनका आरोप था कि अल्ट्रासाउंड डॉ. पल्लवी सिंह ने दूसरे से कराया है और रिपोर्ट उनके नाम से जारी की गई है। इसकी शिकायत उन्होने डॉ. कमलेश वर्मा से की। डाॅ. कमलेश वर्मा दूसरा अल्ट्रासाउंड कराने या कसया जाकर डॉ. पल्लवी से मिलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
संकल्प चतुर्वेदी का आरोप है कि डाॅक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की कोशिश की थी। घटना की रात पुलिस ने डॉ. कमलेश वर्मा की तहरीर पर संकल्प चतुर्वेदी, सत्यम पाठक समेत 33 लोगों पर मारपीट, हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को आईएमए के पदाधिकारी एसपी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए मांग की। इसके बाद अधिवक्ता पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। संवाद