{"_id":"6605d313d98c49ff230855b6","slug":"fir-received-in-the-case-of-girls-death-police-engaged-in-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114720-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती की मौत के मामले में मिली तहरीर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती की मौत के मामले में मिली तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 29 Mar 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा बुजुर्ग के धांगड़ टोली में मंगलवार रात एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विशुनपुरा बुजुर्ग के धांगड़ टोली निवासी विग्गु प्रसाद की बेटी सिंकी गांव के किसी लड़के से बात करती थी। सोमवार की रात परिजनों ने उसे बात करते हुए देख लिया था। मंगलवार की रात युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने तहरीर देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।