फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fir logged in eight person

Kushinagar News: अश्लील हरकत करने पर आठ के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 03 May 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
fir logged in eight person
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्र के साथ अश्लील हरकत करने की तहरीर दी है। पिता ने विपक्षियों पर गोलबंद होकर मारने पीटने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, यौन उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल को उनकी पुत्री दरवाजे पर ईंट एकत्र कर रही थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उनकी लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने गोलबंद होकर परिवार के लोगों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इससे शिकायतकर्ता और उसके दो बेटे घायल हो गए। गांव के लोगों के बीचबचाव करने पर आरोपी वहां से हटे। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि कन्हैया गिरी, महादेव गिरी, राहुल गिरी, लक्ष्मण गिरी, संदेश गिरी, संतोष गिरी, रामबड़ाई गिरी और हरिकेश गिरी के खिलाफ बलवा, दलित उत्पीड़न, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed