फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR lodged against two individuals, including the secretary, for black marketing and hoarding of fertilizer at home.

Kushinagar News: खाद की कालाबाजारी और घर में भंडारण पर सचिव समेत दो पर प्राथमिकी

Thu, 23 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two individuals, including the secretary, for black marketing and hoarding of fertilizer at home.
पडरौना। खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में मथौली समिति के सचिव समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किसानों को को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग विशेष अभियान चला रहा है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को मथौली बाजार से रामकोला की ओर अवैध रूप से ले जाया जा रहा 20 बोरी यूरिया पकड़ा गया। जांच में पता चला कि यह खाद साधन सहकारी समित, मथौली बाजार से अवैध रूप से भेजी जा रही थी। मथौली समिति की जांच की गई तो वहां पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक के सापेक्ष 428 बोरी यूरिया और 192 बोरी डीएपी कम मिली।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए साधन सहकारी समिति, मथौली बाजार के सचिव रामसागर सिंह के विरुद्ध कप्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी तरह की शिकायत पर 21 जुलाई को कृष्ण कुमार, निवासी ग्राम मठिया विशम्भर, माधोपुर, पोस्ट सेखवनिया के परिसर में छापेमारी की गई। विभिन्न प्रकार की 47 बोरी खाद का भंडारण मिला। जांच में संबंधित व्यक्ति के पास उर्वरकों के भंडारण एवं विक्रय का कोई वैध प्राधिकार-पत्र नहीं मिला। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं एवं सहकारी समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि उर्वरकों का वितरण पूर्णतः शासन की तरफ से निर्धारित नियमों के अनुरूप करें। किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़, कालाबाजारी, अवैध भंडारण अथवा उर्वरकों की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed