{"_id":"606f4c488ebc3ecbad66c465","slug":"fir-kushinagar-news-gkp3913284178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर की कॉपी मिली तब हुआ युवक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर की कॉपी मिली तब हुआ युवक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया हत्या केस, शव दरवाजे पर रखकर जाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तरया लच्छीराम गांव में मंगलवार देर रात शव घर के बाहर रखकर जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई तब हुई जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एफआईआर की कॉपी मुहैया कराई। इसके बाद बृहस्पतिवार की दोपहर शव का अंतिम संस्कार हुआ।
तरया लच्छीराम गांव निवासी अमन कुशवाहा मंगलवार शाम को किसी के बुलाने पर घर से गए थे। देर रात उसका शव बाइक सवार दो युवक लेकर घर पहुंचे और बाहर ही जमीन पर लिटाकर भाग निकले। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर आने के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया। परिजन केस दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को तरयासुजान पुलिस गांव पहुंची और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस संबध में सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।