{"_id":"6ae26005571def798e0121d5","slug":"fir-for-culpable-homicide-registered-against-bus-driver-who-ran-over-nurse-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171135-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नर्स को कुचलने वाले बस चालक पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नर्स को कुचलने वाले बस चालक पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
नशे में धुत बस चालक शहर में बस से 18 लोगों को मारी थी टक्कर
एक स्टाफ नर्स की हुई मौत, बाकी घायलों का चल रहा इलाज
पडरौना। 18 लोगों को मंगलवार की शाम टक्कर मारने वाले अनुबंधित बस चालक पर कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। स्टाफ नर्स के मामा प्रभुनाथ मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
तमकुराज निवासी आर्या चन्द्रा की रोडवेज में अनुबंधित बस चलती है, वह कुशीनगर में रहते हैं। मंगलवार को बस चालक, कंडक्टर बस का फेरा पूरा करने के बाद पडरौना बस स्टैंड में बस खड़ी कर दिए। चालक ने डिपो में बस की चाबी जमा कर दी। नियमानुसार बस डिपो के बेड़ा में खड़ी रहती है लेकिन बस मालिक ने आरोपी चालक अजीत को पडरौना स्टैंड पर बस को कसया लाने के लिए भेजा।
चालक अजीत बस लेकर शाम करीब 7.30 बजे कसया के लिए निकला। अभी वह बड़ी नहर पुल के पास पहुंचा था कि ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। इसके बाद छावनी में सवारी भरी टेंपो में ठोकर मारा, टेंपो पलट गई इसके बाद चालक तेज गति से बस लेकर भागने लगा। इस दौरान सड़क पर जद में आए 18 राहगीरों को टक्कर मार दिया। इसमें कसया की रहने वाली नेहा मिश्रा की मौत हो गई। नेहा छावनी के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स थी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मामले में नेहा के मामा की तहरीर पर चालक अजीत पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, बस कब्जे में है।