फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against two for possession of banned meat

Kushinagar News: प्रतिबंधित मांस मिलने पर दो पर प्राथमिकी

Tue, 06 Oct 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR against two for possession of banned meat
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया बाजार के उत्तर चकमार्ग पर बांस की कोठियों के बीच गाय के बछड़े के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक वादी राजन व्याहुत ने तहरीर देकर बताया कि 2 अक्तूबर 2026 की शाम गोड़रिया बाजार से उत्तर चकमार्ग पर इरफान पुत्र आमीर निवासी मटियरवा, थाना विशुनपुरा और भोला निवासी टिकुलिया, थाना कुबेरस्थान एक गाय के बछड़े को हांककर ले जाते हुए कुछ स्थानीय लोगों ने देखा था। अगले दिन 3 अक्तूबर को जानकारी मिली कि गोड़रिया बाजार के उत्तर चकमार्ग से करीब 200 मीटर दूर बांस की कोठियों के बीच गाय के बछड़े के अवशेष पड़े हैं। सूचना पर वादी मौके पर पहुंचा और अवशेष देखे। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इरफान का आपराधिक इतिहास है। थानाध्यक्ष शनि जवाला ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed