फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against two for demanding money in the name of appointment

Kushinagar News: नियुक्ति के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में दो पर प्राथमिकी

Mon, 01 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR against two for demanding money in the name of appointment
- बीएसए के निर्देश पर दर्ज कराई गई एफआईआर
विज्ञापन


पडरौना। ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति प्रक्रिया में कुछ अभ्यर्थियों से रुपये मांगने के मामले में बीएसए ने कार्रवाई की है। नियुक्ति के लिए अधिकृत फर्म का पक्ष सुनने के बाद बीएसए के निर्देश पर एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
तत्कालीन बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति के लिए रुपये लेने की शिकायत मिली थी। इसे गंभीरता से हुए शासन की तरफ से नामित संबंधित फर्म स्ट्रगल लाइफ साॅल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ और वीएस इंटरप्राइजेज, लखनऊ को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया था। संबंधित फार्मों की तरफ से प्रस्तुत स्पष्टीकरण में उनके फर्म पर शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए गए आरोपों को निराधार एवं तथ्यहीन बताया गया है।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए फर्जी शिकायत करने वालों पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देश पर सेवाप्रदाता फर्म के प्रोपराइटर विवेक चतुर्वेदी ने नियुक्ति के नाम पर रुपये मांगने वाले महेंद्र सिंह और दूसरे फर्मा के डायरेक्टर सुनील कुमार मिश्र ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रविंद्रनगर थाने में ई-एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed