फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against three for attempted sexual assault

Kushinagar News: यौन शोषण की कोशिश के आरोप में तीन पर प्राथमिकी

Sat, 20 Jun 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
FIR against three for attempted sexual assault
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से घर में घुसकर तीन युवकों ने यौन शोषण की कोशिक का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में तीनों युवकों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती भाजपा संगठन से जुड़ी है। पुलिस को दिए गए तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 18 जून की दोपहर घर पर अकेली थी। गांव के ही विष्णु प्रताप सिंह उर्फ पुंजय, रोहित सिंह और आदित्य नारायण सिंह उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने युवती को अकेला घर में देख कर यौन शोषण का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। युवती का आरोप है कि शोर मचाने पर उसकी मां और चचेरी बहन मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और चाकू दिखाकर धमकाया। आरोपी युवती को अपने साथ जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर के अंदर भाग गई। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और हाथ, लात तथा डंडों से मारपीट की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed