फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against shopkeeper for selling fake Bajaj induction

Kushinagar News: नकली बजाज इंडक्शन बेचने के आरोप में दुकानदार पर प्राथमिकी

Tue, 06 Oct 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
FIR against shopkeeper for selling fake Bajaj induction
कंपनी के जांचकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई, दुकान से 12 इंडक्शन बरामद
विज्ञापन

2200 वाट के इंडक्शन पर लगा था कंपनी का लोगो, असली उत्पाद से नहीं मिला मिलान
हाटा। कस्बे के कप्तानगंज रोड स्थित मां वैष्णो ट्रेडर्स पर नकली ब्रांडेड सामान बेचने का आरोप लगा है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के जांचकर्ता की शिकायत पर हाटा कोतवाली पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकान से बजाज का लोगो लगे 2200 वाट के 12 इंडक्शन बरामद किए हैं।
प्राथमिकी के अनुसार कंपनी के जांचकर्ता मनीष गुप्ता को कुशीनगर क्षेत्र में बजाज के नाम से नकली इंडक्शन बेचे जाने की सूचना मिली थी। वह सहयोगी के साथ हाटा पहुंचे और कप्तानगंज रोड स्थित मां वैष्णो ट्रेडर्स पर जांच की। आरोप है कि जांचकर्ता ने ग्राहक बनकर 2200 वाट का बजाज इंडक्शन खरीदने के संबंध में दुकानदार से बातचीत की। दुकानदार ने इसकी कीमत 1850 रुपये बताई। इसके बाद जांचकर्ता ने अपनी पहचान बताते हुए दुकान में रखे सामान की जांच की।
विज्ञापन

जांच में 2200 वाट के इंडक्शन पर बजाज का लोगो लगा मिला, लेकिन वह कंपनी के वास्तविक उत्पाद से मेल नहीं खा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार असली बजाज 2200 वाट इंडक्शन की कीमत करीब चार हजार रुपये है और उस पर कंपनी की गारंटी-वारंटी मिलती है। बरामद सामान पर ऐसी गारंटी-वारंटी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 12 इंडक्शन कब्जे में ले लिए। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामले में मां वैष्णो ट्रेडर्स के संचालक पंज कुशवाहा निवासी कप्तानगंज रोड, हाटा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed