फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against 13 people including the husband and son of the NP chairman

Kushinagar News: नपं अध्यक्ष के पति, पुत्र समेत 13 पर प्राथमिकी

Thu, 11 Dec 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
FIR against 13 people including the husband and son of the NP chairman
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत में दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति, पुत्र समेत 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। दुदही नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी हरिकेश और मनोज कुंदन के बीच सोशल मीडिया पर किए गए आरोप प्रत्यारोप को लेकर दो नवंबर को विवाद हुआ था। इसके बाद हरिकेश के पक्ष में नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे, पति समेत करीब 13 लोग रास्ते में घेरकर मनोज कुंदन की पिटाई कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन हरिकेश की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया। मनोज कुंदन का आरोप है कि पुलिस ने मेरी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मनोज कुंदन कोर्ट की शरण लिए।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे इमरान, पति मुमताज, मन्नू, सलामत, अजय, जयराम, सोनू, विक्की, विजय, श्रीवर्मा, हरिकेश, धर्मेंद्र, विगन समेत दर्जनों अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed