फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against 10 people in fight

Kushinagar News: मारपीट में दस लोगों पर प्राथमिकी

Mon, 24 Aug 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR against 10 people in fight
कसया। सीएचसी के पास मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई के साथ मारपीट के मामले में कसया पुलिस ने छह नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

करमैनी प्रेमवलिया निवासी पंकज चौधरी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वे कसया सीएचसी के पास मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 14 अगस्त की शाम करीब छह बजे वे अपने भाई राजकुमार के साथ दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में वार्ड नंबर 24 सुभाषनगर निवासी आलोक चौरसिया, श्रीराम जानकीनगर निवासी दीपक चौरसिया, मोनू, राजन, अमित सोनकर और मिंटू सोनकर और उनके साथ आए चार अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मारपीट में पंकज की आंख और कान में गंभीर चोट लगी। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपशब्द भी बोले। एसपी के आदेश पर छह नामजद समेत दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed